PRESS NEWS (PIB)
MINISTRY OF COMMUNICATIONS
DIGITISATION OF POST OFFICE SAVINGS SCHEMES
Posted On: 11 FEB 2026 6:27PM by PIB Delhi
Minister of State for Communications and Rural Development, Dr. Pemmasani Chandra Sekhar, in a written reply to a question in the Lok Sabha today, said that the Department of Posts, through a network of over 1.64 lakh post offices, serves more than 45 crore Post Office Savings Bank (POSB) account holders. To modernize and digitize Post Office Savings Schemes, Core Banking Solution (CBS) along with digital services such as ATMs, internet and mobile banking, online account opening/closure, deposits, real-time balance inquiry through online banking, fund transfers through NEFT/RTGS, IPPB–POSA linkage, etc., have been enabled in POSB through its CBS platform. In addition to facilities given to POSB customers, India Post Payments Bank (IPPB) is offering its customers a range of services such as savings and current accounts, virtual debit cards, domestic money transfer services, bill and utility payments, insurance services for IPPB customers, online payment for post office savings schemes, digital life certificates (DLC), Aadhaar enabled Payment System (AePS), mobile number updates in Aadhaar for any citizen, and child enrolment services for any child of 0-5 years old. All these services are contributing towards enhancing ease of access, transparency, and financial inclusion. All post offices are working on a digital platform.
The Department of Posts, through internet banking, enables transactions under the scheme such as National Savings Certificate (NSC), Kisan Vikas Patra (KVP), and Senior Citizens Savings Scheme (SCSS). These initiatives have improved customer convenience and enhanced ease of operations. MI/ARJ (Release ID: 2226580)
*********************************
संचार मंत्रालय
डाकघर बचत योजनाओं का डिजिटलीकरण
प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2026 6:27PM by
PIB Delhi
संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि डाक विभाग 164 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क के माध्यम से 45 करोड़ से अधिक डाकघर बचत बैंक (पीओएसबी) खाताधारकों को सेवाएं प्रदान करता है। डाकघर बचत योजनाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण के लिए, कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) के साथ-साथ एटीएम, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन खाता खोलना/बंद करना, जमा, ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से वास्तविक समय में शेष राशि की जानकारी, एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से निधि हस्तांतरण, आईपीपीबी-पीओएसए लिंकेज आदि जैसी डिजिटल सेवाएं पीओएसबी के सीबीएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से सक्षम की गई हैं। डाकघर सेवा प्रदाता (पी ओ एस बी) के ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं के अतिरिक्त, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आई पी पी बी ) अपने ग्राहकों को बचत और चालू खाते, वर्चुअल डेबिट कार्ड, घरेलू धन हस्तांतरण सेवाएं, बिल और उपयोगिता भुगतान, आई पी पी बी ग्राहकों के लिए बीमा सेवाएं, डाकघर बचत योजनाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी), आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली (ए ई पी एस ), किसी भी नागरिक के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा और 0-5 वर्ष की आयु के किसी भी बच्चे के लिए नामांकन सेवाएं जैसी कई सेवाएं प्रदान कर रहा है। ये सभी सेवाएं सुगम पहुंच, पारदर्शिता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं। सभी डाकघर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं।
डाक विभाग इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) जैसी योजनाओं के तहत लेनदेन को सक्षम बनाता है। इन पहलों से ग्राहकों की सुविधा में सुधार हुआ है और लेनदेन में आसानी बढ़ी है। (रिलीज़ आईडी: 2226657)


No comments:
Post a Comment